सीरिया के रक्षामंत्रालय ने हलब प्रांत पर इस्राईल के इस मीज़ाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हमला हलब शहर के उपनगरीय क्षेत्र में हुआ और सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने इस्राईल के कुछ मीज़ाइलों को इन्टरसेप्ट कर लिया और कुछ को हवा में ही मार गिराया।
सीरियाई सूत्रों ने बताया कि इस्राईली युद्धक विमानों ने हलब के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को निशाना बनाया जिसकी वजह से एयरपोर्ट को भारी नुक़सान पहुंचा और उसकी कुछ गतिविधियों को रोक दिया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस्राईल ने सुबह सवेरे हलब शहर पर हमला किया जिसके दौरान इस शहर के एयरपोर्ट और दक्षिणी हलब में स्थित अस्सफ़ीरा कालोनी को भी निशाना बनाया गया।
सीरिया के सुरक्षा सूत्रों ने मीडिया को बताया कि इस्राईली युद्धक विमानों ने भूमध्य सागर की ओर से हमला किया और इस हमले में एक बूढ़ा व्यक्ति घायल हो गया।
रूस की स्पूतनिक न्यूज़ एजेन्सी ने सीरिया में अपने संवाददाता के हवाले से बताया कि सुबह सवेरे होने वाले इस हमले नैरब, नैरब कैंप, जिब्रीन और नक़्क़ारीन क्षेत्रों के आवासीय इलाक़ों को भी निशाना बनाया गया जिसमें बड़ी मात्रा में नुक़सान हुआ।
सीरिया के रक्षामंत्रालय के सूत्र ने बताया कि दक्षिणी हलब पर इस्राईली युद्धक विमानों का हमला रात 11 बजकर 35 मिनट पर हुआ था। इस हमले के दौरान इस्राईली युद्धक विमानों ने कई मीज़ाइल फ़ायर किए जिसमें एक सैनिक हताहत और 7 अन्य लोग घायल हो गये जिनमें दो आम नागरिक भी शामिल हैं। हमले की वजह से हलब एयरपोर्ट पहुंच से बाहर हो गया और इसकी कुछ इमारतों को नुक़सान पहुंचा है। (AK)
342/